फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल: इस बार सादगी से मनेगा क्रिसमस का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। क्रिसमस में चंद दिन ही रह गए हैं, ऐसे में ईसाई परिवारों ने त्योहार को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी हैं। घर से लेकर चर्च को सजाने संवारने का सिलसिला शुरू हो गया है। क्रिसमस को लेकर बाजार भी अब सज गया है। सेंटा क्लॉज की ड्रेस दुकानों की शोभा बढ़ा रही हैं, प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाने के लिए मसीही समाज ने खरीदारी करनी भी शुरू कर दी है। हालांकि इस बार क्रिसमस पर कोरोना का साया रहेगा, जिसके कारण न तो ईसाई समुदाय के लोग समूह के रूप में घर घर जाकर कैरेल्स यानी क्रिसमस के गीत सुना पाएंगे और न ही सामूहिक रूप से प्रार्थना ही कर सकेंगे।
विज्ञापन

चर्च के फॉदर का कहना है कि त्योहार के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। लोगों को मास्क लगाकर और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रार्थना में शामिल होने के लिए कहा गया है।
सेंटा क्लॉज की ड्रेस से सजी दुकानें
क्रिसमस त्योहार को लेकर बाजार सज गया है। हर तरफ क्रिसमस को लेकर धूम है। दुकानें भी त्योहार में प्रयोग होने वाली सामग्रियों से पट गई हैं। चर्च की साज सज्जा से लेकर घर को सजाने संवारने के लिए साजो सामान की खरीदारी शुरू हो गई है। सेंटा क्लॉज की ड्रेस दुकानों की शोभा बढ़ाकर युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल से देश गुजर रहा है। क्रिसमस भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाया जाएगा। समाज के लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रभु यीशु की प्रार्थना करने को कहा गया है। क्रिसमस पर देश की तरक्की और कोरोना खात्मे की प्रार्थना होगी।
- रेव्ह अजय रिचर्डसन, मेथोडिस्ट चर्च मैलानी
क्रिसमस की तैयारियां जारी हैं। इस बार कोरोना ने त्योहार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है। ऐसे में पिछले सालों की भांति इस बार कार्यक्रम होना मुमकिन नहीं है। क्रिसमस पर प्रभु यीशु से कोरोना के खात्मे, देश में अमन चैन और खुशहाली को लेकर प्रार्थना करेंगे।
- राजकुमारी लॉयल, गृहणी मोहल्ला धर्मशाला
क्रिसमस मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घर से लेकर चर्च की साफ सफाई और सजाने संवारने का काम हो रहा है। कोरोना को देखते हुए शासन की ओर से जो भी दिशा निर्देश जारी होंगे, उनका पालन किया और कराया जाएगा। वैसे भी लोगों केे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
- बरनार्ड सक्सेना, आवास विकास
सीमित संख्या में आनेे की होगी अनुमति
कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करने में प्रशासन को पूरा सहयोग मिलेगा। इस बार कोरोना के कारण सीमित लोग ही प्रार्थना सभा में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए एक रजिस्टर तैयार किया जा रहा है। इस पर जिनके नाम होंगे उन्हें ही प्रवेश की अनुमति होगी। सभी लोग घर पर रहकर ही प्रभु की प्रार्थना करें।
विज्ञापन

- लॉयल साहब, क्राइस्ट चर्च पुराना एसपी बंगला रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें