फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस की मियाद खत्म, 88 व्यापारी सकते में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका ने संकटा देवी रोड के 88 दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए जो नोटिस जारी किया था, उसकी समय सीमा रविवार को खत्म हो गई। उधर, नगर पालिका ने अतिक्रमणकारियों की घेराबंदी कर कैविएट रिट दायर कर दी। ऐसे में यदि नगर पालिका चिह्नित अतिक्रमण नियमानुसार तुड़वाती है तो किसी व्यापारी की आधी दुकान तो किसी की पूरी दुकान खत्म हो जाएगी। उधर, कैविएट रिट के कारण कोर्ट से राहत न मिलने की उम्मीद देख व्यापारियों में खलबली मच गई है। आने वाले दिनों में नगर पालिका की जेसीबी अतिक्रमण पर गरजे, इससे पहले ही कुछ व्यापारियों ने संकटा देवी चौकी से सदर चौराहे तक रविवार को भ्रमण कर दुकानदारों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की अपील की, जिस पर लगभग सभी लोग सहमत दिखे।
विज्ञापन

इसलिए अतिक्रमण हटवाने की आई नौबत
शहर के लिए अतिक्रमण नासूर बन गया है। ऐसी कोई सड़क नहीं है, जिस पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण न हो। संकटा देवी और अस्पताल रोड के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, क्योंकि जिला अस्पताल होने के कारण दिन भर एंबुलेंस से मरीजों का आना-जाना रहता है। पक्का अतिक्रमण और उसके आगे वाहन एवं ठेले लग जाने के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में दिन में कई-कई बार एंबुलेंस जाम में फंसती है, जिससे मरीज घंटों तड़पने के लिए मजबूर होते हैं। मरीजों के साथ शहरवासियों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए तहसील प्रशासन ने 15 दिन पहले रोड की पैमाइश कराकर अतिक्रमण को चिह्नित किया और नोटिस जारी कर उसे हटाने के निर्देश दिए थे, जिसकी समय सीमा रविवार को पूरी हो गई।
बोले व्यापारी, सड़क पर नहीं लगने देंगे जाम
नोटिस का समय खत्म होने एवं कैविएट रिट को लेकर व्यापारी सकते में हैं। नगर पालिका अतिक्रमण हटवाने की पहल करे, इससे पहले ही तमाम व्यापारी रविवार को संकटा देवी चौकी चौराहा पहुंचे। व्यापारियों ने चौकी प्रभारी को साथ लेकर सदर चौराहे तक भ्रमण करके दुकानदारों से अपना-अपना अतिक्रमण अपने आप हटाकर सड़क खाली करने का आग्रह किया। व्यापारियों की मंशा है कि यदि वो स्वयं अपना अस्थाई अतिक्रमण हटा लेंगे, तो रोड खाली हो जाएगी और फिर नगर पालिका को इसे हटवाने की जरूरत नहीं होगी, जिससे तोड़ फोड़ नहीं होगी। हालांकि व्यापारियों की यह सोच कहां तक कामयाब होती है ,यह तो आने वाला समय बताएगा।
विज्ञापन

संकटा देवी रोड के फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था, जिसकी मियाद रविवार को पूरी हो चुकी है। अब उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलते ही अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- आरआर अंबेष, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें