लखीमपुर में वर्चुचल संवाद करते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को चिकित्सा अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया, जिसमें वैक्सीन की उपलब्धता, वैक्सीनेशन की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।
डीएम ने सतर्कता व सावधानी से अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कराने के निर्देश दिए। सीएचसी स्तर पर हो रही टेस्टिंग में पॉजिटिव आ रहे संक्रमितों को तत्परता से संबंधित एमओआईसी को मेडिसिन किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। होम आइसोलेशन वाले संक्रमित मरीजों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के बारे में बिंदुवार चर्चा की, जिस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को और अधिक क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने सैंपलिग की गहन समीक्षा की। सैंपलिंग प्रभारी/ एसीएमओ डॉ रविंद्र शर्मा को निर्देश दिए कि विलोबी हाल में सैंपलिंग को सुबह जल्द शुरू किया जाए। ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी संक्रमित मरीजों से बात करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। डीएम ने कोविड चिकित्सालय (लेवल वन/लेवल टू) में भर्ती संक्रमित मरीजों की मूलभूत सुविधाओं व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सीएमओ से औषधियों की उपलब्धता की जानकारी ली और आवश्यक औषधियों की कमी न होने के निर्देश दिए। संवाद