फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 एंबुलेंस कोरोना संक्रमितों को ले जाएंगी कोविड अस्पताल

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है। ऐसे में संक्रमितों को कोरोना अस्पताल जगसड़ पहुंचाने में देर न हो, इसलिए 10 एंबुलेंस और लगाई हैं। जबकि पहले इनकी संख्या सिर्फ नौ थी।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस सेवा के संजय पांडे ने बताया कि कोरोना संक्रमितों को जगसड़ ले जाने के लिए पहले नौ एंबुलेंस लगी थी। मगर, संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर मरीजों को कोविड अस्पताल ले जाने में देर हो जाती थी। इसलिए 10 और एंबुलेंस लगाई गई हैं। उन्होंने इस संबंध में पिछले दिनों डीएम साहब की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें उन्होंने मरीजों की बढ़ोत्तरी को देखते हुए एंबुलेंस सेवा दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, जिससे लोगों को समय से स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके और एंबुलेंस के लिए किसी का इंतजार न करना पड़े। डीएम साहब के निर्देश पर 108 की 44 में से 19 एंबुलेंस कोविड के मरीजों को कोरोना अस्पताल से लेकर लखनऊ ले जाने में रहेंगी। फिलहाल अभी तक केवल नौ एंबुलेंस, जिसमें चार एएलएस एवं पांच 108 की एंबुलेंस शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें