बेलवा में बैरिकेडिंग का उल्लंघन करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। ब्लॉक कुंभी थाना हैदराबाद क्षेत्र के बेलबा और मूड़ाविश्नू गांव में दो लोग कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कंटेन्मेंट जोन घोषित मोहल्ले में बैरिकेडिंग का उल्लंघन करने पर ग्रामीणों और ग्राम प्रधान के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से लोग शांत हुए।
प्रधान प्रमोद वर्मा उर्फ शेरू ने बताया कि पंचायत के बेलबा और मूडाविश्नू गांव में कोरोना संक्रमित मिलने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर दोनों गांवों को सैनिटाइज करा कर वहां बैरिकेडिंग करा दी गई थी। ऐसे में बेलवा गांव में कुछ लोग बैरिकेडिंग का उल्लंघन कर आने जाने लगे। ऐसा करने से मना करने पर कुछ ग्रामीणों और प्रधान के बीच नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इस बीच जिले से आई कोविड-19 ने मोहल्ले वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। एसओ सुनीत कुमार का कहना है जो भी बैरिकेडिंग और गाइड लाइन का उल्लंघन करता पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।