फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड सैंपल सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को जीआईसी के कोविड टेस्टिंग कैंप का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य टीम को निर्देश दिए कि सैंपल देने के लिए आने वालों का किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। बैठने आदि का उचित प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल से कहा कि सैंपल देने के लिए आए संदिग्धों को असुविधा न हो, बैठने एवं पेयजल की उचित व्यवस्था हो। वहां की साफ सफाई के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश को निर्देशित किया। सीएमएस ने डीएम को बताया कि तीन प्रकार की (आरटी पीसीआर, टुनेट एवं एंटीजन) टेस्टिंग होती है। इसकी रिपोर्ट 24 घंटे में उपलब्ध करा दी जाती है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित, एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें