फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के लिए तीन संक्रमित बने सिरदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की जरा सी चूक कहीं भारी न पड़ जाए। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में क्षेत्र के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, इनमें से एक की शिनाख्त हो सकी उसे कोविड अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन रानीनगर गांव पहुंची टीम को बालिका के परिजन ने साफ कह दिया कि उसका सैंपल ही नहीं लिया गया तो रिपोर्ट कैसे आ गई। जिस पर टीम ने उसका दोबारा सैंपल लिया। इधर, तीन अन्य पॉजिटिव मिले लोगों का सुराग नहीं लग रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सोमवार को सीएचसी पर पहुंची कोरोना टेस्ट वैन की टीम ने लोगों के सैंपल लेते समय उनका नाम और मोबाइल नंबर ही दर्ज किए थे। रिपोर्ट आने के बाद सूचना देने के लिए उनके मोबाइल नंबर बंद हैं और पता न होने के कारण अब सीएचसी की टीम उन्हें खोजने के लिए इधर उधर भटक रही है।
कोरियाना गांव में किया सर्वे, बांस-बल्लियों से रास्ता किया बंद
कोरियाना गांव में कोरोना पॉजीटिव युवक मिलने के बाद स्वास्थ्य टीम ने युवक के घर के आसपास घरों का सर्वे किया। इसमें से लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को चिह्नित किया गया है जिनको जांच के लिए भेजा गया है। घर की ओर जाने वाली गली को बांस-बल्लियों से बंद कर दिया गया है। साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पांच कोरोना पॉजीटिव की सूचना मिलने के बाद उनकी तलाश की गई तो केवल एक कोरियाना गांव निवासी युवक मिला है जबकि तीन लोगों का अभी पता नहीं चल पा रहा है। स्वास्थ्य टीम को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन

-डॉ एचएन वरुण, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पलियाकलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें