फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उमड़े लोग, मास्क न सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दो दिन तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की सूचना से लोगों में खलबली मच गई। लॉकडाउन कई दिन तक चलने की आशंका में शुक्रवार को बाजार में काफी भीड़भाड़ रही। लोगों ने जरूरत से ज्यादा सामान खरीद कर स्टॉक कर लिया। भीड़ में शामिल तमाम लोग ऐसे थे, जो मास्क भी नहीं लगाए थे तो भीड़ के बीच सामाजिक दूरी भी गायब थी।
विज्ञापन

अनलॉक-एक और अनलॉक दो में जिला प्रशासन ने तमाम रियायतें दे दीं थी। इसके बाद से जिले में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे। शासन ने शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह पांच बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश जारी किए हैं। यह जानकारी जब छोटे दुकानदारों और आम लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। नतीजतन शुक्रवार को दुकानों के खुलते ही बाजारों में भीड़ बढ़ गई। सुबह करीब 11 बजे तक किराना बाजार और मेन रोड में काफी काफी भीड़भाड़ रही। लॉकडाउन बढ़ने की आशंका के कारण किराना मंडी में छोटे दुकानदारों ने जरूरत से ज्यादा सामान खरीदकर स्टॉक कर लिया। लोगों में कोरोना का कतई खौफ नहीं था। खपरैल बाजार और किराना मंडी में तमाम ग्राहकों के साथ दुकानदार भी मास्क नहीं लगाए थे। ग्राहकों और दुकानदारों के बीच सामाजिक दूरी भी नहीं थी।
विज्ञापन

मास्क को लेकर लगातार कार्रवाई चल रही है। सामाजिक दूरी को लेकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है, जो लोग पालन नहीं करेंगे। उन पर कार्रवाई की जाएगी।
-विजय आनंद, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें