फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी लक्ष्मी सिंह रविवार की शाम लखीमपुर पहुंची। उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। भारत-नेपाल सीमा पर उठाए गए सुरक्षा कदमों की जानकारी ली। कोरोना संक्रमण को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

आईजी लक्ष्मी सिंह शाम को कचहरी स्थित पीडब्ल्यूडी गेट हाउस पहुंची। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम और एसएसबी कमांडेंट से भारत-नेपाल सीमा के हालात की जानकारी ली। सीमा की सुरक्षा को लेकर किए गए सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की। इसके बाद आईजी ने पुलिस लाइंस स्थित सभागार में पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना और भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एएसपी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी विजय आनंद, सीओ पुलिस लाइन अभिषेक प्रसाद, सीओ पलिया कुलदीप कुकरैती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें