फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन और प्रवासी संक्रमित मिले, संख्या सौ के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में तीन और प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जो मितौली के गांव चकरामपुर, कुंभी के गांव कुन्हूपुर और पलिया के मोहल्ला माहीगिरान एक में होम क्वारंटीन थे। इससे जनपद में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। इसमें 81 लोगों के ठीक हो जाने से एक्टिव मामले 21 रह गए हैं। रविवार सुबह 195 में 192 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने तीनों स्थानों को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है, जिससे इनकी भी संख्या बढ़कर 26 हो गई है। इनमें 250 मीटर परिधि क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
डीएम के मुताबिक एक कोरोना पॉजिटिव मितौली क्षेत्र के गांव चकरामपुर में होम क्वारंटीन था, जो कुछ दिन पहले ग्रेटर नोएडा से आया था। दूसरा कोरोना पॉजिटिव कुंभी क्षेत्र के गांव कुन्हूपुर का निवासी है, जो दिल्ली से लौटने के बाद होम क्वारंटीन किया गया था। तीसरी पॉजिटिव महिला पलिया के मोहल्ला माहीगिरान एक की निवासी है, जो कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटने के बाद होम क्वारंटीन की गई थी। तीनों कोरोना पॉजिटिव प्रवासियों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रविवार को एंबुलेंस से कोविड केयर सेंटर भेज दिया है। अब इनके परिवार के अन्य सदस्यों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। लगातार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के साथ ही लोगों में फिर से दहशत बढ़ने लगी हैै। हालांकि रविवार को मिले तीन कोरोना पॉजिटिव केस में सभी प्रवासी श्रमिक हैं, जिससे अभी सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैलने का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें