ममरी। दिल्ली के एक अस्पताल से 17 जून को घर लौटा हैदराबाद थाना और ब्लॉक कुंभी क्षेत्र के गांव कुन्हूपुर निवासी एंबुलेंस चालक कोरोना पॉजिटिव निकला।
जिला प्रशासन के निर्देश पर डॉ गणेश कुमार, डॉ एके शुक्ला के नेतृत्व में गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव को 108 एंबुलेंस से कोविड 19 सेंटर भेजकर परिवार वालों को होम क्वारंटीन कर दिया है। गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है।
एसडीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर एसओ सुनीत कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। प्रधान प्रतिनिधि रणधीर सिंह, पंचायत सचिव आलक अवस्थी आदि के सहयोग से बैरिकेडिंग कराकर गांव को सील कर दिया गया। डॉ गणेश कुमार ने बताया कि 800 लोगों की आबादी वाले गांव में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं।