फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेन्मेंट जोन में घूम रहे लोग..अपने और परिवार के लिए पैदा कर रहे संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव मिलने वालों के मोहल्लों और इलाकों को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है। शहर में नौरंगाबाद, हिदायतनगर और रामनगर मोहल्ले कंटेन्मेंट जोन हैं। इन मोहल्लों को न सिर्फ सील किया गया है बल्कि यहां लोगों की आवाजाही पर भी रोक है। बावजूद इसके मोहल्लों में लोग लापरवाह बने हुए हैं। न तो स्वयं घरों में बैठ रहे हैं और न ही बच्चों को ही घर से बाहर से निकलने से रोक पा रहे हैं। ऐसा करके लोग अपनी और अपने परिवार की जान संकट में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात जिन दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें से एक युवक नौरंगाबाद मोहल्ले का रहने वाला है और क्वारंटीन है। इस युवक के संक्रमित मिलने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इसके बावजूद मोहल्लेवासी एहतियात नहीं बरत रहे हैं। मोहल्ले में जगह-जगह इकट्ठे हो रहे हैं तो वहीं बच्चे गलियों में बेखौफ होकर खेल रहे हैं। दुुकानदार भी चोरी-छिपे दुकानें खोल रहे हैं। ऐसा ही हाल हिदायत नगर का है। यहां भी लोग गलियों में घूमते दिख रहे हैं तो दुकानें भी खुल रहीं है। इसी क्रम में रामनगर मोहल्ले की स्थिति भी अलग नहीं है, यहां भी कंटेन्मेंट जोन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
कंटेन्मेंट जोन में लगी साप्ताहिक बाजार, पुलिस ने की सख्ती
निघासन रकेहटी में कोरोना पॉजिटिव प्रवासी मजदूर मिलने के बाद करीब पांच सौ मीटर का दायरा कंटेन्मेंट जोन घोषित है। शुक्रवार शाम वहां पर साप्ताहिक बाजार लग गई। दुकानदार और ग्राहकों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। इस बात की भनक जब पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार और ग्राहकों पर सख्ती कर सभी को भगा दिया। उधर रकेहटी में भी पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराते हुए व्यापारियों से नियमानुसार दुकानें खोलने की नसीहत दी।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोग स्वयं जागरूक हों और लापरवाही कदापि न करें। कंटेन्मेंट जोन की निगरानी के लिए समिति गठित कर पुलिस लगाई गई है। लोगों के उल्लंघन करते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें