लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जेल प्रशासन काफी सतर्क है। वह किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। जेल प्रशासन ने विभिन्न मामलों में आए 32 बंदियों की जांच कराई और उनका सैंपल जांच के लिए भेजा।
जेलर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन समय में विभिन्न आरोपों में जेल आने वाले बंदियों को अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। जेल को दिन में दो बार सैनिटाइज कराया जाता है। इसके अलावा भी कई सवाधानी बरती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में जेल में आए 32 बंदियों की शनिवार को डॉक्टर से जांच कराई गई। सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसके पहले 35 बंदियों का सैंपल जांच के लिए गया था। इन सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जेल स्टॉफ और निरुद्ध बंदियों को डॉक्टर की सलाह पर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली होम्योपैथिक दवा का वितरण किया गया है।