लखीमपुर खीरी। शुक्रवार रात आई जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी एक युवक और गांव ढुसरू निवासी एक युवती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला प्रशासन ने दोनों के घर के आसपास रहने वालों की स्क्रीनिंग करने के लिए 10 मेडिकल टीमें गठित की। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों डॉ. एसके चेक के नेतृत्व में टीम ने 350 घर का भ्रमण कर 1989 लोगों की स्क्रीनिंग की। जो संदिग्ध मिले उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मेडिकल टीम ने कंटेन्मेंट जोन में रहने वालों को समाज हित में सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की सलाह दी।