फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम लोगों की छोड़िए ...यहां तो नियम तोड़ने में पुलिस वाले भी पीछे नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार को भी और दिनों की तरह बाइक पर दो लोग सड़कों पर निकले तो ट्रिपल राइडिंग से भी बाज नहीं आए। कई राहगीर और बाइक सवार तो बिना मास्क सड़कों पर जाते दिखे। और तो और जिनके ऊपर कायदे-कानून का पालन कराने का जिम्मा था वही नियमों का उल्लंघन कर ट्रिपल राइडिंग करते नजर आए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के चौथे चरण में आम लोगों को काफी छूट दी गईं हैं, जिससे सड़कों से लेकर बाजारों तक काफी भीड़ उमड़ रही है। यह और बात है कि इस दौरान लॉकडाउन के नियमों को लेकर लोग गंभीर नहीं हैं। दो दिन पहले डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने आदेश जारी किए थे कि बाइक पर सिर्फ एक व्यक्ति ही चल सकता है। यदि बाइक पर पीछे महिला बैठी है तो उसे छूट रहेगी। कार में तीन लोग ही बैठ सकते हैं साथ ही हर हाल में मास्क लगाकर घर से निकलने के लिए कहा गया था। डीएम का कहना था कि नियमों का पालन न करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। डीएम के आदेश के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, इसके बाद भी काफी संख्या में लोग नियमों का पालन करने में कोताही बरत रहे हैं। खास बात यह है कि नियमों का पालन कराने वाली पुलिस भी नियमों का उल्लंघन करने में पीछे नहीं है। ऐसे में ही एक स्कूटी पर तीन महिला पुलिसकर्मी फर्राटा भरती दिखीं। उधर, पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया। एसएसआई एसपी पांडेय ने बाइक पर एक से अधिक सवारी बैठी मिलने पर 30 बाइकों का चालान किया। बिना मुंह ढके सड़कों पर मिले पांच लोगों से जुर्माना वसूला और दोबारा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जो लोग मास्क या रुमाल मुंह पर नहीं बांध रहे हैं उनसे भी जुर्माना वसूला जा रहा है। शीघ्र ही व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलेंद्र लाल, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें