धनगढ़ी-नेपाल। भारत के विभिन्न महानगरों से काम करके स्वदेश लौटे चार हजार लोगों में से करीब 950 लोगों के अलावा कई लोगों की जांच में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिन्हें धनगढ़ी के सेती प्रादेशिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
भारतीय महानगरों से बुधवार से अब तक गौरीफंटा बॉर्डर से धनगढ़ी लगभग चार हजार नेपाली धनगढ़ी लौटे हैं। जिनको क्वारंटीन कर सरकारी स्कूलों में रोका गया है। सभी की कोरोना जांच की जा रही है। भारत से बृहस्पतिवार की शाम तक लाए गए 950 लोगों की जांच आ चुकी है। धनगढ़ी प्रादेशिक अस्पताल के सूचनाधिकारी दिलीप श्रेष्ठ ने बताया कि अब तक पहाड़ी जिले डडेलधुरा, डोटी, बझांग, बेतड़ी, कंचनपुर, आछाम जिलो के 19 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। जबकि बाकी बचे लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में 24 मरीज भर्ती की व्यवस्था है, जबकि पहले से चार मरीज भर्ती हैं। अब आइसोलोसन वार्ड में मरीजों की संख्या 23 हो गई है।