फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ सहित 21लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ सहित 21 लोगों के भेज गए सैंपल की जांच रिपोर्ट बुधवार को प्रशासन को मिल गई। इसमें सीएमओ, डिप्टी सीएमओ और पैरामेडिकल स्टॉफ समेत सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी कोरोना पॉजिटिव मिले मनोचिकित्सक की जांच रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ, डिप्टी सीएमओ सहित कार्यालय के छह लोगों के अलावा मनोचिकित्सक के संपर्क में आने वाले लोगों समेत 21 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। इन सभी की रिपोर्ट बुधवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिस पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इधर, बुधवार को जिला अस्पताल में डॉक्टरों से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ ने काफी सतर्कता बरतते हुए काम किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 56 सैंपल बुधवार को जांच के लिए भेज गए हैं। इनमें अधिकतक प्रवासी मजदूरों के बताए गए है।
कोरोना अपडेट
होम क्वारंटीन-10,046
बुुधवार को भेजे गए सैंपल-56
अब तक कुल भेजे गए सैंपल- 1064
प्राप्त रिपोर्ट=993( 988 निगेटिव, चार पॉजिटिव जो अब निगेटिव, एक पॉजिटिव)
अप्राप्त रिपोर्ट- 71
सीएमओ और डिप्टी सीएमओ सहित 21 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज गए थे इनकी जांच रिपोर्ट बुधवार को मिली। सभी निगेटिव पाए गए हैं। अभी कोरोना पॉजिटिव मनोचिकित्सक के संबंध में दूसरी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें