महेवागंज/सुंदरवल। पुलिस की शह पर कुछ लोगों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप लगाते हुए मंगलवार शाम एक युवक ने परिवार समेत आत्महत्या की बात कह सोशल मीडिया पर मेसेज पोस्ट कर दिया। मेसेज दिखते ही फूलबेहड़ पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ धौरहरा अभिषेक प्रकाश और प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ एसएन सिंह दलबल समेत मौके पर पहुंचे। सीओ के सामने दोनों पक्ष ने अपने तर्क रखे। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि दो पड़ोसियों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को रास्ते पर मिट्टी का पटान देख एक पक्ष ने एतराज जताया था। गुस्से में पोस्ट भी डाल दी थी। आपस मे समझौता होते ही युवक ने खंडन भी पोस्ट कर दिया।