फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्तों का उल्लंघन करने पर आठ दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला स्तरीय गठित टीम ने गुरुवार को बाजार का निरीक्षण किया। टीम ने शर्तों का उल्लंघन करने और सामाजिक दूरी न बनाए रखने वाले आठ दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। 24 घंटे में जवाब न देने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

जिला स्तर पर गठित टीम में शामिल अपर उप जिलाधिकारी डॉ. अमरेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कौशलेंद्र शर्मा और वरिष्ठ निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान राजीव कुमार ने गुरूवार को खपरैल बाजार, किराना बाजार, और बर्तन बाजार का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय राकेश किराना स्टोर, रामचंद्र रमेश चंद्र किराना स्टोर, संजीव जनरल स्टोर मिर्चा मंडी, राकेश अरोरा किराना विक्रेता जवाहर बाजार, मूलचंद कल्याणदास वस्त्र विक्रेता बर्तन बाजार, गोपीकृष्ण सतीश कुमार वस्त्र विक्रेता खपरैल बाजार, जेपी टेडर्स जवाहर बाजार, संजीव कुमार पुत्र श्यामनाथ गुप्ता जवाहर बाजार लखीमपुर शर्तो का अनुपालन न कर मनमाने ढंग से प्रतिष्ठान का संचालन करते मिले। अपर उपजिलाधिकारी डॉ अमरेश कुमार ने बताया कि प्रशासन शर्तो का अनुपालन न कर मनमाने ठंग से प्रतिष्ठान का संचालन करने पर सभी आठों प्रतिष्ठानों के स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण तलब करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें