फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन किए गए बिहार के 12 जमाती अस्थायी जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटे बिहार के 12 तब्लीगी जमातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें क्वीरंटीन सेंटर से सोमवार शाम को अस्थायी जेल भेजने के साथ मंगलवार को हॉट स्पॉट खत्म कर दिया गया और बैरिकेडिंग भी हटा दी गईं।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे मधेपुरा बिहार के तब्लीगी जमातियों को एसडीएम एस सुधाकरन के निर्देश पर पुलिस ने कस्बे की चार मस्जिदों से एक अप्रैल को पकड़कर राजकीय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया था। कोरोना जांच में तीन जमाती पॉजिटिव पाए जाने पर चार मोहल्लों को हाटस्पॉट घोषित कर दिया गया था। दोबारा हुई जांच में तीनों जमाती निगेटिव पाए गए। पुलिस ने इस मामले में 12 जमातियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें सोमवार शाम को अस्थायी जेल भेज दिया।
एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि शासनादेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है इन सभी की क्वारंटीन अवधि समाप्त हो चुकी है।
एसडीएम ने लोगों को किया जागरूक
एसडीएम एस सुधाकरन ने कस्बे का भ्रमण कर लोगों को लाकडाउन का पालन करने को कहा। एसडीएम ने बाजार से समान लेकर लौट रहे लोगों से बाजार मूल्य की भी जानकारी ली। इसके अलावा कस्बे के दुकानदारों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें