फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। अतरिया बड़ागांव के एक ग्रामीण के यहां शौचालय न होना उसके पुत्र के लिए मौत का कारण बन गया। सुबह शौच के लिए गए उसके दस वर्षीय पुत्र की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अतरिया बड़ागांव निवासी आशीष कुमार का दस वर्षीय पुत्र रिंकू घर में शौचालय न होने के कारण बाहर शौच के लिए निकला था। इस दौरान गांव के ही रोड किनारे लगे एक खंभे में विद्युत कर्मियों की लापरवाही के कारण नीचे लटक रहे हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सीएचसी पलिया पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई ऐसे पात्र लोग हैं जो प्रधान की उपेक्षा का शिकार हैं तथा उनके यहां शौचालय नहीं बने हैं। इस कारण लोग मजबूरी में घरों के बाहर शौच जाने को विवश हैं।
चार भाइयों में दूसरे नंबर का था रिंकू
रिंकू की मां अनीता देवी ने रोते हुए बताया कि उसके चार पुत्र हैं जिसमें सबसे बड़ा पुत्र 12 वर्षीय शिवम है। जिसके बाद दस वर्षीय रिंकू तथा आठ वर्षीय दीपक है। सबसे छोटा पुत्र गोविंद अभी छह वर्ष का है। रिंकू की मौत से सभी का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप-तार काट ले गया लाइनमैन
ग्रामीणों ने गांव के लाइनमैन पर आरोप लगाया है कि घटना के बाद जिस तार के चपेट में रिंकू आया था। वह तार लाइनमैन काट ले गया जबकि कुछ तार अब भी खंभे से लगा हुआ पड़ा है। जिसमें करंट आता है। बताया कि इससे पहले भी पावर कॉरपोरेशन की लापरवाही से कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें