फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने वीसी कर राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को एडीएम अरुण कुमार सिंह के साथ राजस्व अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रवासी कामगारों के प्रदेश में लौटने पर उन्हें क्वारंटीन करने के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों एवं प्रोटोकाल के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रवासी कामगारों के वापसी पर शासन द्वारा जारी प्रबंधन प्रोटोकाल के संबंध में निर्देश दिए। प्रवासियों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्क्रीनिंग में किसी भी प्रकार के लक्षण पाए जाने पर इन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा। जांच करवाने के पश्चात यदि वह संक्रमित पाया जाता है, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जो लक्षण वाले व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए जाते हैं, उन्हें सात दिनों तक क्वारंटीन में रखकर पुन: परीक्षण करवाया जाएगा। यदि सात दिनों के बाद भी वह संक्रमित नहीं पाया जाता है, तो उन्हें अगले 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में भेज दिया जाएगा। बिना लक्षण वाले व्यक्तियों को 21 दिन के होम क्वारंटीन में भेजा जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिनके घरों में होम क्वारंटीन की व्यवस्था नहीं है, उन्हें संस्थागत क्वारंटीन में ही रखा जाए। आश्रय स्थल/क्वारंटीन कैंपों में आने वाले व्यक्तियों का श्रम विभाग द्वारा उसी आश्रय स्थलों में पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के समय श्रमिकों के कुशल, अर्द्धकुशल एवं अकुशल होने का संपूर्ण विवरण भी श्रम विभाग द्वारा निर्धारित प्रारूप पर भरकर सुरक्षित किया जाएगा। उन्होंने सामुदायिक सर्विलांस और सहयोग के लिए निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समिति एवं शहरी क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति का गठन भी कराया जाए। डीएम ने प्रवासियों के 21 दिनों के होम क्वारंटीन अवधि के दौरान सावधानियों के बारे में जानकारी दी। आशा वर्कर ऐसे व्यक्तियों के घर के बाहर उचित स्थान पर क्वारंटीन फ्लायर लगाएंगी। आशाएं ऐसे घरों का तीन दिनों में एक बार भ्रमण भी करके उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी प्राप्त करेंगी। प्रवासी के पास स्मार्टफोन होने पर उससे आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन 11 बजे सुबह अपनी सूचना अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें