फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सीमाएं सील तो घाघरा नदी का ले रहे सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। लॉकडाउन की वजह से जिले की सभी सीमाएं सील हैं। कुछ लोग ऐसे हैं, जो दूसरे जनपदों में जाने के लिए घाघरा नदी का सहारा ले रहे हैं। जिससे नाविकों की खूब कमाई हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते जिले की सीमाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा है। बेवजह लोगों को हाईवे पर भी नहीं जाने दिया जा रहा। जालिमनगर पुल (घाघरा पुल) से बहराइच जनपद शुरू हो जाता है, जहां पुलिस ने पहले से ही बैरियर लगा रखा है। आने जाने पर पूरी तरह से रोक है सड़क रास्ता बंद हो जाने के बाद लोगों ने जाने के लिए नाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इससे एक ओर जहां सवारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं लॉकडाउन पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है।
सवारी का 30, बाइक का 50 रुपये किराया
सड़क सीमा बंद होने से बाद घाघरा नदी पार करने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए नाविकों ने भी अपने रेट बढ़ा दिए है। एक नाविक ने बताया कि सवारियों के 30 और बाइक का किराया 50 रुपये लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें