निघासन। तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि लखनऊ निवासी एक युवक, पत्नी और बच्चों के साथ आया था। उसके साले की सूचना पर युवक को लखीमपुर जिला अस्पताल भेजकर पत्नी और परिवार के 13 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया था। युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट निगेटिव आई है। मगर, फिर भी एहतियातन युवक को लखीमपुर में और उसके परिवार के सदस्यों को घर में ही क्वारंटीन रखा गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लालजी पासी ने बताया कि जांच रिपोर्ट निगेटिव है। फिर भी एहतियातन उसे अभी जिला मुख्यालय पर ही रहना होगा। परिवार के लोगों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है।
जिले की स्थिति
संस्थागत क्वारंटीन सेंटर (जीआईसी धौरहरा)-37, संस्थागत क्वारेंटीन सेंटर( जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान)- 20, जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड- एक, होम क्वारंटीन की संख्या- 100, मंगलवार को भेजे गये सैंपल- 39, अब तक कुल भेजे गए सैंपल- 584, अब तक प्राप्त रिपोर्ट- 513 (510 निगेटिव एवं तीन पॉजिटिव भी हुए निगेटिव), अप्राप्त रिपोर्ट- 71