फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बरवर में 29 हजार से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। कोरोना संक्रमण को लेकर नगर पंचायत बरवर में घर जाकर जांच के लिए अभियान चला। इसमें 29,242 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 15 लोग संदिग्ध मिले। इनके सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम मोहम्मदी स्वाति शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बरवर नगर पंचायत में रहने वालों की जांच के लिए अभियान चलाया। कस्बा निवासी करीब 29, 242 लोगों की जांच की गई, जिसमें 15 लोग संदिग्ध मिले। जांच के लिए इनके सैंपल सीएमओ के माध्यम से लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए। एसीएमओ एसके चक ने सभी 15 लोगों को घर पर ही क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक पसगवां डॉ. अश्विनी वर्मा ने बताया कि कुछ लोग दूसरे राज्यों से आए थे। इसमें राजस्थान के कोटा से आए सेमराजानीपुर निवासी चार, बरबर के तीन एवं मैगलगंज व बरौरा निवासी एक-एक छात्र को होम क्वारंटीन किया गया है। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने कस्बा वासियों को लॉकडाउन का पालन करने और घर से बाहर निकलने पर सामाजिक दूरी का ख्याल रखने के निर्देश दिए। टीम में एसीएमओ डॉ. एसके चक, प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सुनील कुमार, प्रतिरक्षण अधिकारी सीजे सिंह, बीईओ शमशेर सिंह राना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें