फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम सहित 12 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। क्वारंटीन सेंटर और हॉट स्पाट क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे एसडीएम, पुलिस कर्मियों और सीएचसी स्टाफ के साथ ही पांच नेपाली नागरिकों सहित 12 लोगों के ब्लड सैंपल तीन दिन पहले जांच के लिए भेजे गए थे, इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर बहराइच सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे में मिले तब्लीगी जमातियों को पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों, हॉट स्पाट क्षेत्रों के अलावा क्वारंटीन सेंटरों पर गए एसडीएम एस सुधाकरन, उनके चालक, अर्दली, एक एसआई, दो सिपाहियों और सीएचसी अधीक्षक का ब्लड सैंपल तीन दिन पहले जांच के लिए भेजा गया था। इसके अलावा एलीट एकेडमी में क्वारंटीन पांच नेपाली नागरिकों का भी ब्लड सैंपल जांच को भेजा गया था। इन सभी की जांच रिपोर्ट प्रशासन को मिल गई है, जो निगेटिव आई है। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
बहराइच सीमा पर पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
धौरहरा सीओ अभिषेक प्रताप के नेतृत्व में कस्बे को जोड़ने वाली बहराइच सीमा पूरी तरह सील है। यहां पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त है। सीओ अभिषेक प्रताप ने यहां पर ईसानगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह को मय फोर्स तैनात किया है, जो बहराइच पुलिस के साथ निरंतर कांबिंग कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि बहराइच में कोरोना संक्रमित मिलने की वजह से कस्बे को जोड़ने वाली बहराइच सीमा को पूरी तरह से सील किया गया है। बहराइच पुलिस के साथ ईसानगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह भी कांबिंग कर रहे हैं। किसी को सीमा पार करने की इजाजत नहीं है। सीएचसी टीम पैदल निकलने वाले किसानों की भी थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है।
विज्ञापन

चंदपुरा गांव में फैला सन्नाटा, पहरा दे रही पुलिस
बहराइच के एक युवक में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसके 16 रिश्तेदारों और एक अन्य व्यक्ति राजकीय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन है। प्रशासन ने एहतियातन पूरे गांव को सीज कर रखा है। छोटे से गांव चंदपुरा के लोग घरों में कैद हैं। गांव में पुलिस का सख्त पहरा है। कोई भी घरों से बाहर नहीं निकल रहा है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया की गांव को पूरी तरह सील कर सैनिटाइज कराया गया है। इस दौरान किसी को भी घर से निकलने की इजाजत नहीं है। यदि किसी को आवश्यक वस्तु की आवश्यकता है तो वह कंट्रोल रूम में फोन करके सामग्री मंगा सकता है, जो जरूरतमंद लोग हैं उन्हें लंच पैकेट भी दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। दोपहर बाद पहुंचे सीओ अभिषेक प्रताप ने गांव वालों से अपील की कि जब तक क्वारंटीन लोगों की रिपोर्ट नहीं आ जाती गांव में कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी। सभी घरों में रहें उन्हें कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें