फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं-एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। नीमगांव थाने में रमजान को लेकर हुई बैठक में एसडीएम मितौली दिग्विजय कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना वजह घर के बाहर नहीं निकले। यदि कहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए कोई व्यक्ति पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मस्जिद में पेश इमाम के साथ चार लोग ही नमाज और तरावीह पढ़ सकेंगे। उन्होंने पेश इमाम से अपील की कि आप लोग गांवों में सभी को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

सीओ मितौली शितांसु कुमार ने कहा कि मस्जिदों पर पेश इमाम माइक से अनाउंस कर गांव के लोगों को जागरूक कर घरों में ही नमाज पढ़ने के लिए प्रेरित करें। पुलिस फोर्स को निर्देश देते हुए सीओ ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने अपना मोबाइल नंबर 7800226080 देकर सभी मौलाना और संभ्रांत व्यक्तियों को गांव की गतिविधियों की समय-समय पर सूचना देने के लिए कहा। इस मौके पर अमेठी के पेश इमाम मौलाना इस्लाम, फुरकान, सलमान रजा, प्रधान इरफान मौजूद रहे।
इधर, एसडीएम मितौली दिग्विजय सिंह ने नीमगांव कस्बे में बैंक के सामने महिलाओं की भीड़ को देखकर गाड़ी रुकवाई। इसके बाद वह लाइन में खड़ी महिलाओं के मुंह कपड़े से ढकवाए। सामाजिक दूरी बनाने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए।
विज्ञापन

संपूर्णानगर रमजान को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बैठक की। जिसमें सभी से घर में ही नमाज पढ़ने के अलावा सहरी व इफ्तार घरों में करने की अपील की।
संपूर्णानगर थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान रजा जामा मस्जिद के मुफ्ती इमरान कादरी, सदर शमशाद खान, जमील अंसारी, रईस सिद्दीकी, डॉॅ. इजहार अहमद खान, डॉ. अजीम खान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मोहम्मदी-बरवर तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में घरों में ही नमाज पढ़ने की ताकीद की गई। एसडीएम स्वाति शुक्ला, सीओ प्रदीप कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने सभी से सहयोग की अपील की। इस मौके पर पसगवां कोतवाली प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ,चौकी प्रभारी सुनील कुमार, पेश इमाम मौलाना अनीस अहमद, मौलाना सहीम, मुंशी अब्दुल जलील, राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, अहिबरन सिंह, हनीफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें