फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा से आए छात्रों की दोबारा होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से कोरोना की रैपिड किट से होने वाली जांच पर रोक लगा दी गई है। इससे कोटा से जिले में आए छात्रों की अब दोबारा जांच होगी।
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा में कोचिंग कर रहे छात्रों को प्रदेश सरकार ने वापस बुला लिया। इससे जिले में 98 छात्रों की गृह वापसी हुई। जिला प्रशासन ने सभी छात्रों की कोरोना रैपिड किट से जांच कराई, जिसमें सभी निगेटिव रहे। इस पर छात्रों को होम क्वारंटीन की शर्त पर घर भेज दिया गया। मगर, बुधवार को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से किट की जांच पर रोक लगाए जाने से जिला प्रशासन में खलबली मच गई है। अधिकारियों ने कोटा से आए छात्रों का तहसीलवार डाटा एकत्र कराना शुरू कर दिया है। विभागीय सूत्रों की माने तो प्रशासन कोरोना को लेकर कोई रिस्क लेना नहीं चाहता। इसलिए छात्रों की दोबारा जांच होगी।
कोरोना संक्रमण की जांच को भेजे 24 सैंपल
कोरोना संक्रमण की संभावना को लेकर जिला प्रशासन ने बुधवार को 24 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। जिला प्रशासन ने अब तक 342 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिसमें से 315 की रिपोर्ट निगेटिव रही है और 27 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

रैपिट किट से जांच को लेकर जो शंका जताई जा रही है। इससे कोटा से आए छात्रों में से कुछ की दोबारा जांच कराई जाएगी। हालांकि सभी छात्रों को होम क्वारंटीन कर निगरानी की जा रही है। -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें