फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर बढ़ी भीड़, सामाजिक दूरी का पालन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कोटेदारों की दुकानों पर मुफ्त चावल लेने के लिए उमड़ रही भीड़ सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रही है। दूसरी ओर सर्वर के दगा देने से यहां आए लोगों को चावल नहीं मिल सका।
विज्ञापन

पुनर्भूग्रंट के कोटेदार सुरेश कुमार, लक्ष्मणयती के कोटेदार तारावती, वितरक नीरज चौहान ने बताया कि सर्वर डाउन होने से चावल वितरण प्रभावित हुआ है। कोटे पर अनावश्यक भीड़ न हो इसलिए लोगों को काफी समझाया और टोकन भी बांटे, लेकिन इसका लोगों पर असर नहीं दिखा।
मुफ्त चावल वितरण 15 से 26 अप्रैल के बीच होना है। पूर्ति निरीक्षक विनय पांडे ने बताया कि सर्वर की समस्या आई है, लेकिन लाभार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

ममरी। सर्वर डाउन रहने से चावल लेने आए तमाम कार्डधारकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। ग्राम पंचायत जमुनहां की कोटेदार लक्ष्मीदेवी, ममरी के लालजी वर्मा, बेहड़ा मुल्तान के हरिओम वर्मा का कहना है कि गुरुवार सुबह से ही सर्वर फेल रहा, अंगूठा न लगने से कार्डधारकों की भीड़ जमा हो गई, जिन्हें दिक्कत के बारे में बताकर शाम को फिर आने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें