फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अप्रैल तक नया केस न मिला तो कुछ सेवाओं की मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर कोरोना संदिग्धों की घुसपैठ के इनपुट मिलने पर तीन दिनों से जनपद में डेरा डाले आईजी एसके भगत ने कहा है कि नेपाल सीमा पर लॉॅकडाउन के नियमों का भलीभांति पालन हो रहा है। तिकुनिया बार्डर से छह लोगों के साइकिल से घुसने की खबर मिली थी, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है। फिर भी एहतियातन एसएसबी और पुलिस चौकियों को अलर्ट करके ऐसे संदिग्धों की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत में आईजी एसके भगत ने कहा कि 20 अप्रैल तक कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस न मिला तो कुछ और सेवाओं में छूट मिलेगी। उन्होंने बताया कि नेपाल के धनगढ़ी में 285 भारतीय क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए हैं। इनमें 57 लोग तिकुनिया, 14 लोग चंदनचौकी, 35 लोग संपूर्णानगर क्षेत्र के शामिल हैं। इनके परिवारवालों और रिश्तेदारों को चिकित्सा सुविधाओं के लिए आश्वस्त किया गया है और नेपाल के अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने की बात कहते हुए आईजी ने कहा कि तीन पॉजिटिव केस की भले ही पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सावधानी और सतर्कता में ढिलाई की जाए। उन्होंने कहा कि शहर में शाम को गाड़ियों की मूवमेंट अधिक हो रही है, जिसे सख्ती से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। आईजी ने कहा कि इंडो-नेपाल बॉर्डर पर संपूर्णानगर, गौरीफंटा, तिकुनिया आदि स्थानों पर एसएसबी, कस्टम की चेकपोस्ट और पुलिस थानों का निरीक्षण किया और लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम, एएसपी शैलेंद्र लाल मौजूद रहे।
एसएसबी जवानों ने सीमा पर तेज की पेट्रोलिंग
बेलरायां-तिकुनियां में कोरोना को देखते हुए एसएसबी चौकी रामनगर के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर पेट्रोलिंग तेज कर संदिग्धों की आवाजाही पर पैनी नजर रख रही है। सीमा के गांवो के नागरिकों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसएसबी चौकी रामनगर के एसआई देव कुमार देहंगिया ने बताया कि कोरोना से जंग जीतने के लिए जवानों ने बॉर्डर से सटे गांव बेलापरसुआ, झाऊरामपुरवा, खंभारी, शास्त्रीपुरवा के नागरिकों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने और मास्क लगाने की हिदायत दी गई है। ग्रामीणों को प्रतिबंधित शराब, गुटका, तंबाकू की बिक्री पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। नेपाल के रास्तों की नाकेबंदी कर संदिग्धों की आवाजाही रोकने के लिए गश्ती तेज कर दी है। दोपहिया व चौपहिया वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें