फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच और सीतापुर से आने वालों पर पुलिस की नजर टेढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कस्बे में तब्लीगी जमातियों में तीन के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण धौरहरा क्षेत्र की सीमाएं सील हैं। पुलिस सीतापुर और बहराइच जनपदों से आने वाले लोगों को बॉर्डर पर ही रोक रही है और पास न होने पर उन्हें वापस कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे का तीन किलोमीटर दायरा भी सील है। इस दायरे में चार मोहल्लों को हॉटस्पाट की श्रेणी में रखा गया है। धौरहरा के लिए राहत की बात यह है कि तीनों पॉजिटिव जमातियों के इलाज के बाद जो दूसरी रिपोर्ट आई वह निगेटिव निकली, फिर भी प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। पुलिस अब इस प्रयास में है कि कोई बाहरी व्यक्ति धौरहरा की सीमा में प्रवेश न करने पाए। पुलिस बहराइच और सीतापुर सीमाओं पर सघन चेकिंग कर रही है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना ठोस वजह के प्रवेश करने नहीं दे रही। सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि सतर्कता की आवश्यकता है। टीमें बहराइच और सीतापुर सीमाओं में बाहरी व्यक्तियों को बॉर्डर पर ही रोक रही हैं। नहीं मानने वालों के वाहनों को सीज किया जा रहा है।
एसडीएम ने सब्जी और राशन दुकानों का किया निरीक्षण
लॉकडाउन के दौरान लोगों को निर्धारित दर पर राशन सब्जी फल आदि मिल रहे हैं या नहीं, इसकी समीक्षा करने के लिए एसडीएम ने कस्बे के विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। सभी सामान्य दर पर ही बिक्री करते मिले। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि कस्बे में लॉकडाउन के दौरान 92 सब्जी, 25 फल, 40 दूध, 42 किराना का सामान बेचने के लिए पास जारी किए गए हैं। 84 डिलीवरी ब्वॉय होम डिलीवरी कर रहे हैं। इन सभी दुकानदारों की समीक्षा की गई। सभी दुकानदार सामान्य दरों पर ही विक्रय करते हुए पाए गए। इन सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वह हर आधे घंटे में हाथ सैनिटाइजर या साबुन से धोते रहे।
विज्ञापन

पलिया की तरफ से आ रहे नेपालियों को बॉर्डर पर पकड़ा
गौरीफंटा पलिया से जंगली रास्तों से होकर नेपाल जाने की फिराक में छह नेपाली मजदूरों को एसएसबी ने पकड़ा है। बॉर्डर पर गश्त के दौरान एसएसबी जवानों ने इनको जाते हुए देखा जिसके बाद कार्रवाई की है। छहों नेपालियों को बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज पलिया के क्वारंटीन केंद्र भेजा गया है।
एसएसबी 39वीं वाहिनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह के निर्देश पर बॉर्डर पर एसएसबी जवानों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग जारी है। गौरीफंटा एसएसबी के सहायक कमांडेंट हरवंश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे एसएसबी जवान जंगल मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान छह नेपाली मजदूर पैदल नेपाल जाते हुए दिखाई दिए। जिन्हें रोककर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि सभी पलिया के बंशीनगर स्थित एक होटल में काम करते हैं वह अपने घर जा रहे हैं। बताया कि उनको वेतन भी नहीं दिया गया है। एसएसबी जवानों ने सभी को पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज के क्वारंटीन केंद्र भेजा गया है। संवाद
खीरी टाउन: 44 टीमें घर-घर जाकर करेंगी जांच
खीरी टाउन में कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने 44 टीमें गठित की हैं। यह टीमें दो दिन में नगर पंचायत के 6780 परिवारों के सभी सदस्यों की जांच करेंगी।
टीम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि 44 टीमो में डॉक्टर, एनएनएम, शिक्षा विभाग, लेखपाल, संगनी, आंगनबाड़ी वर्कर शामिल हैं। यह टीमें नगर पंचायत कर्मियों और पुलिस के सहयोग से दो खीरी कस्बे में घर-घर जाकर लोगों में कोरोना के लक्षणों की जांच करेंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी रखें। बगैर किसी कार्य से घर से बाहर न निकलें। बृहस्पतिवार को टीम ने कस्बे में 2994 परिवारों से मिलकर 17,104 लोगों की जानकारी हासिल की है, जिनमें से बाहर से आए एक व्यक्ति तो क्वारंटीन किया गया। दो लोगों के के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे से टीमें कार्य शुरू करेंगी। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल, डॉ. धनीराम, वंदना सिंह, एम सरोज कुमार, डॉ. आमिर, पर्यवेक्षक सौरभ सिंह आदि रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें