फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से कोरोना संदिग्ध भाग निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध युवक सोमवार सुबह भाग निकला। इसकी जानकारी लगते ही अस्पताल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। सीएमएस ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.आरसी अग्रवाल ने बताया क डायट में बने क्वारंटीन सेंटर में भर्ती बिहार निवासी एक युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा जाना था, इसके लिए रविवार को जिला अस्पताल लाया गया था। सैंपल भेजने के बाद युवक को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। जहां से सोमवार सुबह वह फरार हो गया। सीएमएस ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचित कर दिया है। सदर कोतवाल अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली है। युवक की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें