लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण को लेकर सोमवार को दस और लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज गए हैं। जबकि 43 लोगों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को संभावित कोरोना संक्रमित 10 लोगों के सैंपल भेजवाए गए हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 175 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से 122 की रिपोर्ट में 119 निगेटिव और तीन पॉजिटिव रहे हैं। तीनों पॉजिटिव का इलाज सीएचसी बेहजम में हो रहा है।
क्वारंटीन सेंटर नकहा- एक
क्वारंटीन सेंटर जीआईसी धौरहरा- 36
क्वारंटीन सेंटर डायट- 44
कोरोना अस्पताल बेहजम- तीन
घर पर क्वारंटीन- 42
सोमवार को भेजे गए सैंपल- 10
अब तक कुल भेजे गये सैंपल- 165
अब तक प्राप्त रिपोर्ट- 122 ( 119 निगेटिव एवं तीन पॉजिटिव)
अप्राप्त रिपोर्ट- 43
बाथम वैश्य धर्मशाला में क्वारंटीन- 10