जंगबहादुरगंज। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में स्थानीय केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में जंगबहादुरगंज निवासी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रधानाचार्य, लिपिक अनिल कुमार समेत तीन लोगों ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, इससे लोगों में आक्रोश है। इसी क्रम में भाजपा के तमाम पदाधिकारियों ने विरोध जताते हुए पसगवां कोतवाली निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह को तहरीर दी। अजय कुमार मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने आईटीएक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना निरीक्षक (क्राइम) फतेह सिंह को सौंपी है। संवाद