फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइज होंगे फिर बेलरायां चीनी मिल में मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां। कोरोना संकट को लेकर चीनी मिल प्रशासन किसानों और मिल कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। स्थानीय सरजू सहकारी चीनी मिल के मुख्य गेट पर सैनिटाइज केबिन बनाई गई है। अब सैनिटाइज केबिन से ही होकर लोग चीनी मिल में आ जा सकेंगे। रविावर को प्रधान प्रबंधक ने सैनिटाइज होकर केबिन का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

चीनी मिल प्रधान प्रबंधक सुशील कुमार गौड़ ने बताया कि चीनी मिल मुख्य द्वार पर सैनिटाइज केबिन बनवाई गई है। किसान, मजदूर हो या मिल कर्मचारी। सभी को अब सैनिटाइज होना पड़ेगा। सैनिटाइज केबिन से निकलते समय पड़ने वाली फुहार से कपड़े गीले नहीं होंगे। सभी को इसी केबिन से निकलकर चीनी मिल में आने जाने दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जाएगी। कर्मचारियों के साथ सभी लोग मास्क लगाकर ही मिल में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें