फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्ध मृतक एवं उसकी पत्नी की जांच रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में संदिग्ध संक्रमित सिक्ख व्यक्ति की मौत का कारण पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक आया है। जबकि सिक्ख और उसकी पत्नी को कोरोना संक्रमण की संभावना के चलते वार्ड में गुरुवार को भर्ती किया गया था इसके दो दिन बाद ही शनिवार शाम को सिक्ख की मौत हो गई।
विज्ञापन

पलिया तहसील क्षेत्र निवासी सिक्ख दंपती को संभावित कोरोना संक्रमण के चलते जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में गुरुवार को भर्ती किया गया था। भीरा स्थित एक निजी अस्पताल से सिक्ख को गंभीर निमोनिया के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया था। सिक्ख में कोरोना के लक्षण प्रतीत होने पर अस्पताल प्रशासन ने उसका और उसकी पत्नी का सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा था। रिपोर्ट आने से पहले ही सिक्ख की मौत हो गई। इससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि सिक्ख दंपति को बेटा परिवार समेत कनाडा में रहता है। कोरोना की आशंका के चलते उसके रिश्तेदारों में भी हड़कंप मच गया। रिपोर्ट आने के इंतजार में अस्पताल प्रशासन ने शव देने से इनकार कर दिया। रविवार सुबह जांच रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस सूत्रों से मिली जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जाता है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए जिले से 51 लोगों के सैंपल भेजे गए थे, जिसमें मृतक सिक्ख का भी सैंपल था। इन सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जो जिले के लिए राहत भरी है।
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार सिंह
डीएम
कोरोना संक्रमण की संभावना के चलते मृतक और उसकी पत्नी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। जांच में मृतक और उसकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव रही है।
विज्ञापन

डॉ. आरसी अग्रवाल
सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें