फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन क्वारंटीन रहकर घर पहुंचे तीन हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाहर से जिले में आए और क्वारंटीन सेटरों में ठहराए करीब 10 हजार लोगों में से तीन हजार लोगों ने 14 दिन की निर्धारित अवधि पूर्ण कर ली है। इससे इन्हें अपने घर जाने की अनुमति इस शर्त के साथ दी गई है कि वह अगले 14 दिन अपने घरों में परिवार से अलग यानी होम क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे सभी लोगों से अनुरोध है कि इस दौरान यदि किसी में कोरोना से संबंधित किसी प्रकार के लक्षण नजर आते हैं, तो अनिवार्य रूप से कोरोना कंट्रोल रूम, सीएमओ या अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को सूचना देंगे। इस संबंध में किसी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही आपके परिवार, समाज एवं जिले के हित में नहीं होगी। डीएम ने कहा है कि जो निजामुद्दीन तब्लीगी जमात में शामिल हुए हों या शामिल होने वालों के संपर्क में आए हैं, वो लोग स्वेच्छा से बिना देरी किए 24 घंटे के अंदर अपनी चिकित्सा जांच के लिए सूचना कोरोना कंट्रोल रूम को दें या सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी के समक्ष स्वयं प्रस्तुत हों। सूचना न देने वालों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की समुचित धाराओं और महामारी अधिनियम की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें