लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने खाद्य सामग्री और सब्जी आदि की कालाबाजारी रोकने के लिए राशन सामग्री से लेकर सब्जी और हल्दी, धनिया आदि तक के मूल्य निर्धारित कर दिए हैं। इससे अधिक मूल्य पर ब्रिकी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने दुकानदारों को मूल्य सूूची चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
सामग्री थोक भाव (प्रति क्विंटल) फुटकर भाव (प्रति किलो)
चावल 2400 से 3000 25 से 35 रुपये
आटा 2100 से 2300 22 से 25 रुपये
चना दाल 5000 से 5500 55 से 60 रुपये
अरहर दाल 8000 से 8800 85 से 90 रुपये
सरसों तेल 9500 से 10000 105 से 110 रुपये
सब्जी ( मूल्य प्रति किलो)
आलू 20 से25, प्याज 18 से 20, बैगन 20 से 25, कद्दू 10 से 15, लौकी 15 से 20, टमाटर 20 से 25, पपीता 40 से 45, केला 30 से 40, सेब 80 से 100, अंगूर 60 से 70, संतरा 30 से 40, हरी मिर्च 25 से 30, लहसुन 46 से 60, गोभी 20 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित है। इसके साथ हल्दी पाउडर, मसाला, नमक, माचिस एमआरपी में ब्रिकी होगा।