फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ईश्वर हर जगह है.. घर पर रहकर करें पूजा और इबादत’

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। एसडीएम अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के खतरे को काफी लोग अब भी गंभीरता से नहीं ले रहे। यही कारण है कि दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में हजारों लोग शामिल होने के बाद कोरोना संक्रमित लोगों के देश भर में फैल जाने से महामारी का खतरा और सरकार की मुसीबत बढ़ गई है। अब भी लोग न चेते तो इसके गंभीर परिणाम देश और समाज को भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन

कोतवाली में एसडीएम अखिलेश यादव और सीओ आरके वर्मा ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर कहा कि कोरोना महामारी के खतरे से कोई अनजान नहीं है। ईश्वर हर जगह है इसलिए घर में रहकर पूजा और इबादत करें। कोरोना जैसे अदृश्य दुश्मन को हराने के लिए आपस में सामाजिक दूरी जरूरी है। इस मौके पर जनार्दन गिरि, मौलाना हारुन, गुरदीप सिंह, जमाल अहमद राईन, अनीस अहमद खां आदि मौजूद रहे।
ममरी में हैदराबाद थाना में हुई बैठक में एसडीएम अखिलेश यादव ने प्रधानों, धर्मगुरुओं से कहा कि अपनी पंचायत के लोगों को मास्क लगाने, लॉकडाउन का पालन करने को प्रेरित करें। ग्रंट नंबर 18 के प्रधान प्रतिनिधि रियाजुल्ला खां,कोर्रैया प्रधान महेंद्र वर्मा, हैदराबाद प्रधान चांद खां मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें