फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने अफसरों से क्वारंटीन सेंटरों की मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के गांवों में बाहर से आए कामगारों के लिए बनाए गए 600 क्वारंटीन सेंटरों पर अनियमितताएं और अव्यवस्था की जानकारी मिलने पर सीडीओ अरविंद सिंह ने आठ जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमें बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। सभी टीमें 25 प्रतिशत सेंटरों का स्थलीय सत्यापन करके रिपोर्ट परियोजना निदेशक को उपलब्ध कराएंगे। वहीं सभी बीडीओ को आदेश दिए हैं कि प्रत्येक क्वारंटीन सेंटर पर रोके गए कामगारों की सूचना एक रजिस्टर प्रतिदिन दर्ज की जाए। इस पर निरीक्षण करने वाले एसडीएम, सीओ, एसओ और बीडीओ आदि अधिकारी भी दर्ज किए गए सभी लोगों की उपस्थिति को लेकर अपनी टिप्पणी दर्ज करेंगे। साथ ही एसडीएम, सीओ और बीडीओ को क्वारंटीन सेंटर से सेल्फी भेजने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

डीआईओएस और समाज कल्याण अधिकारी को ब्लॉक लखीमपुर और नकहा, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को मितौली, जिला प्रोवेशन अधिकारी और जिला कृषि रक्षा अधिकारी को बेहजम और फूलबेहड़, जिला कृषि अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी को बिजुआ और गोला ब्लॉक, जिला कार्यक्रम अधिकारी को बांकेगंज ब्लॉक के क्वारंटीन सेंटरों पर पुलिस कर्मी, राजस्व कर्मी, चिकित्सा कर्मी, चौकीदार, सफाईकर्मी, पंचायत सचिव की उपस्थिति के बारे में रिपोर्ट तैयार करेंगे। सीडीओ ने रात आठ बजे तक रिपोर्ट भी तलब की है। इसके अलावा सीडीओ ने डायट, सीएचसी और कस्तूरबा गांधी विद्यालय बेहजम का निरीक्षण किया, तो इन जगहों पर कई कमियां मिलीं। सीएचसी बेहजम में आइसोलेशन सेंटर बना है, लेकिन उनमें खिड़कियों में जाली नहीं लगी है। शौचालय खराब है। डायट में बने 64 बेड क्षमता के क्वारंटीन सेंटर पर शौचालय खराब मिले। खिड़कियों में जाली नहीं लगी है। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कमियां दूर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें