फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए नगर पालिका को बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
corona - फोटो : corona
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना का संक्रमण रोकने को लॉकडाउन किया गया, जिससे लोग घर पर सुरक्षित रहें। घरों में खाद्य सामग्री का संकट न हो इसलिए लोगों को सब्जी, दवाएं सहित अन्य जरूरत के काम के लिए घर से बाहर निकलने की छूट दी है। घर से बाहर निकलने वालों को सामाजिक दूरी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने जागरूक किया। इसके बावजूद घर से बाहर निकलने वाले लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम में मुख्यमंत्री आपदा राहत योजना के फार्म जमा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में फार्म जमा करने के लिए आए लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए पालिका प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। तब जाकर फार्म जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो सकी।
बता दें कि वैश्विक महामारी के चलते मुख्यमंत्री आपदा राहत योजना के तहत दैनिक कामगारों को एक हजार रुपये दिए जाने है। इसके लिए फार्म नगर पालिका में मिल रहे हैं और उन्हें भरकर वहीं जमा करना है। मंगलवार को फार्म जमा करने के लिए सैकड़ों लोग पालिका गेट पर इकट्ठे हो गए। पालिका कर्मचारियों के कहने के बावजूद लोग सामाजिक दूरी बनाने को लेकर लापरवाही बरत रहे थे। जिसके चलते पालिका प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। एसआई विजय प्रकाश शुक्ला ने नगर निगम पहुंचकर लोगों के बीच सामाजिक दूरी बनवाई, जिसके बाद ही फार्म जमा हो सके। पालिका के अमित सोनी ने बताया कि करीब दो हजार फार्म जमा हो चुके हैं और करीब चार सौ लोगों के नाम लिखे जा चुके हैं। जिनकी सूची जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

महेवागंज: लॉकडाउन के बावजूद साप्ताहिक बाजार में उमड़ी भीड़
महेवागंज। लॉकडाउन के चलते प्रशासन लोगों से एहतियात बरतने की अपील कर रहा है। बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्र की साप्ताहिक बाजारों में आपसी दूरी और लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रविवार को शारदा नगर के बड़ागांव की साप्ताहिक बाजार में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। क्षेेत्र के गुलरिया, रामनगर, बड़घड़ा, बेनीपुर, नयापुरवा, ठकुरनपुरवा, घातमपुरवा और खींचनपुरवा समेत अन्य गांवों के लोग बिना मास्क लगाए खरीदारी करने पहुंचे और बाजार में भी लोगों पर लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखा। संवाद
बांकेगंज: बैंकों में सरकारी मदद निकालने को उमड़े लोग
बांकेगंज। लॉकडाउन के चलते गरीबों को आर्थिक संकट से बचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी की गई सरकारी मदद लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच गई है। इसी कारण मंगलवार को बांकेगंज कस्बा स्थित इलाहाबाद, डीसीबी और स्टेट बैंक में रुपये निकालने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं लॉकडाउन का पालन करते हुए स्टॉफ ने गेट के सामने सड़क पर गोला बनाकर ग्राहकों को सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा। संवाद
पलिया: अधिक लोग देख नायब ने बंद कराईं दुकानें
पलियाकलां। किराने व केमिस्ट की दुकानों पर अधिक लोगों की भीड़ देख भड़कीं नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री ने कई दुकानों को बंद करा दिया। इसके अलावा एक दुकान पर पांच-छह कर्मचारी मिलने पर दुकानदार की जमकर फटकार लगाते हुए सोशल डिस्टेंस के महत्व के बारे में समझाते हुए उसका पालन करने के निर्देश दिए। संवाद
अमीरनगर: हाईवे पर अब भी लौट रहे मजदूर
अमीरनगर। दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों का सिलसिला रुका नहीं है, अब भी बाहर फंसे मजदूर अपने गंतव्य के लिए पैदल ही चल रहे हैं। चौथे दिन अमीरनगर से मोहम्मदी लखीमपुर हाईवे पर कुंभी गांव के पास दिल्ली से बहराइच के लिए पैदल यात्रा करने वाले तमाम मजदूरों में शामिल दुर्गेश, प्रमोद, रामवृक्ष, राजकुमार ने बताया कि तीन दिनों से वह लोग दिल्ली से बहराइच का सफर कर रहे हैं। अभी यहां से लगभग 170 किलोमीटर जाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें