फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में मजदूर को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। गुरुवार रात मजिस्ट्रेट को घेर लिए जाने की झूठी सूचना पर कोतवाली पुलिस बौखला उठी और मिल गेट पर एक मजदूर को बेवजह बेरहमी से पीट दिया। जानकारी मिलने पर एसडीएम और सीओ ने पीड़ित के घर जाकर घटना के बारे में जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला कुमारन टोला निवासी बालकराम (54) ने बताया कि गुरुवार को शाम सात बजे वह नाती के साथ दवाई लेने घर से निकला था। मिल गेट पर गन्ना विकास समिति के एक कर्मचारी ने उसे डंडा मार दिया। घर पर नाती को छोड़कर जब अपने दिव्यांग पुत्र धीरेंद्र के साथ जब वह यह पूछने पहुंचा कि उसने किस वजह से डंडा मारा है उसने कहा कि मुंह पर मास्क न लगाने पर सिर्फ टोका था। इधर किसी ने पुलिस को मजिस्ट्रेट को घेर लिए जाने की झूठी जानकारी देदी। बालकराम का आरोप है कि थोड़ी देर बाद दो गाड़ियों में पुलिस कर्मी पहुंचे और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, एक परिचित ने उसे पड़ा देख घर पहुंचाया। शुक्रवार सुबह परिवार वाले बालकराम को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एसडीएम अखिलेश यादव और सीओ आरके वर्मा बालकराम के घर पहुंचे और घटना की जानकारी की। अधिकारियों ने मामले की जांच कराकर झूठी सूचना देने वाले और पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
किसी मजिस्ट्रेट को घेरने की सूचना पर कोतवाली पुलिस वहां गई थी लेकिन सूचना गलत थी। वहां मौजूद बालकराम को किसने पीटा इसकी जानकारी ली जा रही है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच में दो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -आरके वर्मा, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें