फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बच्चों सहित 435 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर लगा टीका करण शिविर - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला निरंतर जारी है। गत दो दिन में 435 लोग संक्रमित मिले हैं। बुधवार की जांच रिपोर्ट में 176 और बृहस्पतिवार की रिपोर्ट में 259 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक से लेकर 10 साल तक के 11 बच्चे और 72 किशोर शामिल हैं।
विज्ञापन

सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को 1378 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 207 लोग पॉजिटिव और 1171 की रिपोर्ट नेगेटिव रही। वहीं एंटीजेन जांच में 33, ट्रूनाट में तीन और निजी अन्य लैब की रिपोर्ट में 16 लोग संक्रमित मिले।
इससे बृहस्पतिवार को जिले में 259 लोग संक्रमित मिले। इससे जिले में अब तक 3088 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में 1747 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बृहस्पतिवार की जांच रिपोर्ट में सात बच्चे, 46 किशोर किशोरियों सहित 258 लोग संक्रमित मिले। वहीं बुधवार 932 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 120 पॉजिटिव और 812 लोग नेगेटिव रहे। वहीं 37 लोग एंटीजेन एवं 19 लोग निजी लैब की जांच में पॉजिटिव मिले। इसमें चार बच्चों सहित 26 किशोर किशोरियां शामिल हैं।
विज्ञापन

75 लोगों ने कराया टीकाकरण
लखीमपुर खीरी। गणतंत्र दिवस पर खत्री वूमेंस क्लब की ओर से टीकाकरण शिविर लगवाया गया। इसमें 75 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। क्लब अध्यक्ष पूजा पुरी एवं सचिव अमृता मेहरोत्रा ने बताया कि बुधवार को कपूरथला सिविल लाइन स्थिति बचपन स्कूल में वैक्सीनेशन कैंप लगा। इसमें 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण हुआ। सुबह 10 से शाम चार बजे शिविर में 75 लोगों के वैक्सीन लगी। बच्चों को पैन और झंडे दिए गए। इसमें उमा खन्ना, सपना कक्कड़, अमिता पुरी, प्रीति पुरी, छाया टंडन आदि मौजूद रहीं। शिविर के बाद खत्री वूमेंस क्लब की सदस्यो ने एक गरीब कन्या के पिता को विवाह के लिए धनराशि और विवाह सामग्री भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें