फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरना संक्रमण को लेकर अलर्ट: दिल्ली से आने वालों पर टिकी स्वास्थ्य विभाग की नजर

विज्ञापन
Corona in Khiri
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर शासन के निर्देश पर सीएमओ ने एआरटीओ और एआरएम को पत्र भेजकर दिल्ली से आने वाले यात्रियों के नाम,पता और मोबाइल नंबरों की सूची मांगी है। जिससे इन यात्रियों की कोरोना संक्रमण की जांच कराई जा सके।
विज्ञापन

त्योहारों के बाद दिल्ली में अचानक कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। शादी ब्याह के मौसम में तमाम लोग दिल्ली से आकर जिले के मांगलिक समारोह में शामिल हो रहे हैं। जिले में 16 रोडवेज बसों से प्रतिदिन करीब 1600 और कई निजी बसों से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली से आ रहे हैं। इससे कहीं जिले के हालात न खराब हो जाएं। इसको लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर सीएमओ ने रोडवेज की बसों के लिए एआरएम और निजी बसों के लिए एआरटीओ को पत्र भेजकर दिल्ली से आने वाले यात्रियों की सूची मांगी है। सूची मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग इन यात्रियों की कोविड़-19 जांच कराएगा।
......
जिले से दिल्ली जा रहीं रोडवेज बसें
लखीमपुर डिपो- दो(सभी एसी)
गोला डिपो-14( दो एसी)
......
प्राइवेट एवं रोडवेज बसों से दिल्ली से आने वालों की जांच कराने के लिए एआरटीओ सहित परिवहन निगम के एआएम को पत्र लिखकर यात्रियों के नाम पते की सूची मांगी है, जिससे टीम भेजकर उनकी जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मनोज अग्रवाल सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें