फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी: 22 मिले संक्रमित, एक महिला की मौत

विज्ञापन
Corona in Khiri
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार को 208 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 10 पॉजिटिव व 198 नेगेटिव मिले। वहीं अन्य लैब से मिली जांच रिपोर्ट में सात लोग, ट्रुनेट से एक और चार लोग एंटीजन रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले। इससे जिले में पॉजिटिव मिलने वालों की संख्या 22 रही। जबकि शहर निवासी 54 साल की एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शहर की शिव कॉलोनी में दो, सिकटिया मुर्तिहा में एक, गढ़ी रोड स्थित एसएसबी कैंप में दो, गढ़ी मिदनिया में एक, गांव परसेहरा में एक, सिकटिया में एक, राजगढ़ में एक, मझरा फार्म स्थित एसएसबी कैंप में एक संक्रमित मिला। तहसील गोला के बांकेगंज में एक और चीनी मिल गोला में तीन संक्रमित मिले। उधर, तहसील पलिया के एसएसबी गदनिया में तीन, त्रिकोलिया में एक पॉजिटिव मिला। उधर, निघासन के मिर्जापुर रकेहटी में एक, सिंगाही में एक मिला। तहसील मोहम्मदी के गांव इटोरा में एक और नेवाला पुरवा में एक संक्रमित मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें