फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किसान का पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
मृतक रिंकू (फाइल फोटो) - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना मितौली क्षेत्र के गांव संडिलवा निवासी लापता ग्रामीण का शव नौवें दिन पेड़ से लटकता मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम संडिलवा निवासी रिंकू सिंह (46) 11 नवंबर को घर से खेत देखने की बात कहकर निकला था। तब से वह घर नहीं लौटा। घर वालों ने काफी खोजबीन की। रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर भी पता लगाया, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 20 नवंबर को सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने दोबारा खेतों की ओर तलाश की तो रिंकू का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी कसी थी। चप्पल पेड़ के नीचे पड़ी थी। परिवार वालों के मुताबिक रिंकू सिंह ने बैंक से कर्ज ले रखा था। क्षेत्रीय अन्य दुकानदारों का भी काफी कर्ज था। इससे वह काफी गुमसुम रहता था। आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। मृतक के तीन पुत्र सूरज सिंह (25) सौरभ सिंह (23) और शिवम सिंह (21) है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें