लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के नए केस मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी 33 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि दो संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिसमें मोहल्ला बहादुरनगर निवासी 42 वर्षीय युवक की मौत हुई है। मोहल्ला नई बस्ती 75 वर्षीय बुजुर्ग की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में लैब से कुल 446 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 16 पॉजिटिव एवं 430 नेगेटिव हैं। इसके साथ ही अन्य लैब से 10 एवं सात एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील के बसड़िया लखपेड़ागंज में एक, शास्त्रीनगर में एक, हाथीपुर सेठ घाट रोड में एक, ब्रज भवन गढ़ी पावर हाउस के पास एक, पहाड़ापुर में एक, महाराजनगर में दो, संतोषनगर कॉलोनी में तीन, विमला कॉलोनी देवकली रोड में एक, पुलिस लाइन में दो, तहसील गोला गोकरणनाथ के कुंभी चीनी मिल में एक, मुड़िया में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के मियांपुर में एक, बाजारगंज में एक, नयागांव में एक, तहसील धौरहरा के गोविंद शुगर मिल में दो, रमनगरा में एक, कटौली में एक, खमरिया में दो, तहसील मितौली के शाहीपुर में एक, बरौली में एक, रामपुर में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील निघासन के लुधौरी में एक संक्रमित मिला है। वहीं चार संक्रमित मरीजों को अभी ट्रेस किया जा रहा है। संवाद