संपूर्णानगर वन रेंज के गांधीनगर में अजगर को पकड़ती टीम।
- फोटो : LAKHIMPUR
संपूर्णानगर। थाना हजारा क्षेत्र मोरेनिया गांधीनगर में बिहारी के घर शनिवार को अजगर निकल आया। अजगर की लंबाई करीब दस फिट थी। अजगर दिखने के बाद परिवार को लोग घर के बाहर आ गए। सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद डिप्टी रेंजर विमलेश कुमार, वनकर्मी रामकुमार शेरा, हीरा सिंह, अमर, राहुल, सोमनाथ, हरीश आदि के साथ गांधीनगर गांव पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया। अजगर को पकड़कर सिंगाही खुर्द के जंगल में छोड़ दिया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद