फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी में 34 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
Corona in Khiri
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले पांच दिनों से स्थिर है। सोमवार को भी 34 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे प्रशासन ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली होगी, क्योंकि काफी दिनों तक लगातार औसतन 100 से 150 तक कोरोना संक्रमित मिल रहे थे, जिससे घबराकर शासन ने दो नोडल अधिकारी भेजकर कोविड कंट्रोल रूम के कार्यों की पांच दिनों तक समीक्षा कराई थी।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में लैब से कुल 609 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 20 पॉजिटिव एवं 589 नेगेटिव हैं। इसके साथ ही अन्य लैब से सात एवं सात एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील के गांव रुद्रपुर में एक, मोहल्ला शास्त्रीनगर में दो, लकेसर में एक, आवास विकास कॉलोनी में एक, इमली चौराहा में एक, हाथीपुर उत्तरी में एक, फतेपुर सैधरी में एक, थाना फरधान में एक, तहसील गोला गोकरणनाथ के ननगापुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के सेमरीपुरवा में एक, काकूपुरियान में एक, बीएचएल चीनी मिल पलिया में एक, तहसील मोहम्मदी के सनोरा में एक, बहादुरनगर में एक, बाजारगंज में दो, रसूलपुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील धौरहरा के सिसैया बालाजी कंस्ट्रक्शन में 11 कर्मी, रेहुआ में एक, तहसील मितौली के मैगलगंज में एक, मरैचा में एक संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के सिंगाही में एक संक्रमित मिला है। वहीं एक संक्रमित मरीज को अभी ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
अब तक मिले कुल केस 5993
रिकवरी 5450
एक्टिव केस 481
मृत्यु 62
बॉक्स=
सैंपल विवरण
दैनिक 1765
क्रमिक 1330
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें