फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, 43 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
Corona in Khiri
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी 43 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सर्दी की शुरुआत होने को है, जिस दौरान संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा जानकारों द्वारा जताया जा रहा है। वहीं एक संक्रमित महिला की इलाज के दौरान लखनऊ में मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 335 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 12 पॉजिटिव एवं 323 नेगेटिव हैं। इसके साथ अन्य लैब से 13, ट्रूनाट से तीन एवं 13 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। तहसील पलिया के मरैचा में एक, त्रिलोकपुर में एक, एसएसबी गदनिया में एक, रंगरेजान में एक, छोटी पलिया में एक संक्रमित मिला है।
तहसील मितौली के बेहजम में पांच, तहसील धौरहरा के करौंहा में एक, ईसानगर में एक, मिश्र गांव में एक, प्रेमनगर खमरिया में एक संक्रमित मिला है।
तहसील गोला गोकरणनाथ के भारत भूषण कॉलोनी में एक, सर्वोदय नगर में एक, छितौनिया में एक, मिट्ठू टांडा में एक, लखीमपुर तहसील के सिविल लाइन में एक, शिव कॉलोनी में एक, रामापुर में एक, नकहा में एक, हिदायतनगर में एक, खईया में एक, बाजपेई कॉलोनी में एक, बलदेवनगर में एक, पंजाबी कॉलोनी में दो, राजगढ़ में एक, हाथीपुर उत्तरी में एक, कोतवाली सदर में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

तहसील मोहम्मदी के पूर्वी लखपेड़ा में दो, मोहद्दीनपुर में एक, पनई में एक, तहसील निघासन के मन्नापुरवा में एक संक्रमित मिला है। वहीं तीन संक्रमित मरीज अभी ट्रैक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें